युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

# Admin | 03 Oct, 2023

युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

🔷 कैमरा चोरी की बात को लेकर मृतक के साथ गाली गुफ्तार कर जान से मारने की दिये थे धमकी।

🔷 घर में फांसी लगाकर कर लिया था आत्महत्या।

🔷 मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी का।

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चाम्पा।   युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले तीन आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है साथ ही मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुलसी निवासी युवक नरेश कश्यप पिता रामलाल कश्यप ने 31 मई 2023 को अपने घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था  परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई बाद शव का पीएम कराया गया। मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का कथन लिया गया

वारिसान और गवाहों के द्वारा बताया गया की शादी के समय जिला सारंगढ़ निवासी बुधराम कश्यप का कैमरा गुम हो गया था कैमरा मृतक अपने पास रखा था जिसे लेने के लिए बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करन कश्यप एवम उनके एक अन्य साथी मृतक के घर गए थे जहां कैमरा वापस करने की बात को लेकर मृतक के द्वारा कैमरा के बदले पैसे की मांग करने पर बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करण कश्यप एवम उसके  एक अन्य साथी द्वारा मृतक को चोरी के आरोप में जेल भेजवा देगे कहकर मां बहन की अश्लील् गाली देकर देख लेने की बात कहते हुए धमकाने लगे,

जिससे ख़ौफ़जदा होकर युवक नरेश कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जांच के दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 294,306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टूंडरी निवासी बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी निवासी जय करण कश्यप के खिलाफ अपराध धारा का सबूत पाए जाने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है बहरहाल प्रकरण की विवेचना जारी है।

Banner