वर्दी का धौस दिखाकर दबंगई करने वाले यातायात पुलिस से हलाकान ग्रामीण ने आरक्षक के तबादले के लिए एसपी से लगाई गुहार .......

# Admin | 03 Oct, 2023

🔷  लम्बे समय से एक ही जगह पर पदस्थ होने का लगाया आरोप।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। वर्दी का धौस दिखाकर ग्रामीणों से दबंगई करने वाले यातायात पुलिस से हलाकान सकर्रा के ग्रामीण ने आरक्षक के खिलाफ सक्ती जिला  के पुलिस अधीक्षक से आरक्षक की शिकायत करते हुए शीघ्र अन्यत्र जिले में तबादले करने की मांग की है, उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा है कि आरक्षक लम्बे समय से एक ही जगह पर पदस्थ है जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है साथ ही  शिकायत पत्र में उन्होंने आरक्षक के पिता गौरीशंकर साहु के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सकर्रा के ग्रामीण हुपेंद्र साहु ने 30 सितम्बर को सक्ती  जिले के पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत किया है कि सकर्रा निवासी डिलेश्वर साहू सक्ती  जिले में यातायात पुलिस के पद पर पदस्थ है लम्बे समय से जमे होने व स्थानीय होने के कारण उनके द्वारा ग्रामीणों पर यह कहते हुए धौस जमाया जाता है कि पुलिस विभाग में उसकी अच्छी खासी पकड़ है जिसके चलते सक्ती थाना, मालखरौदा, डभरा, हसौद, चंद्रपुर एवं जैजैपुर थाना व सभी एसडीओपी एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षक सब उनके इशारे पर काम करते हैँ।  

जिसके चलते उन्होंने उनके पिता द्वारा एक  व्यक्ति के सिर फोड़े जाने के बाद भी उनके खिलाफ 307 कायम होने नही दिया, दुसरा रहता तो कब का जेल चला गया होता, ग्रामीण हूपेंद्र  ने उनके पिता गौरीशंकर साहू पर भी बिना सीसी रोड निर्माण के मटेरियल सप्लाई के 2 लाख अस्सी हजार रूपये अग्रिम आहरण कर भ्र्ष्टाचार किये जाने का आरोप लगाया है और् एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

Banner