जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से चंद्रपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओ का मोह भंग, पांच सौ से अधिक ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह ........

# Admin | 02 Oct, 2023

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से चंद्रपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओ का मोह भंग, पांच सौ से अधिक ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह ........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़ - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रपुर विधानसभा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से लगभग 560 पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी को सामूहिक इस्तीफा सौप दिया है।  

इन दिनों टिकट वितरण का दौर लगातार जारी है ऐसे में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी गीतांजली पटेल से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी द्वारा किए जा रहे उपेक्षापूर्ण रवैए पर कार्यकर्त्ताओ ने नाराजगी जाहिर की है यही कारण है कि सभी 560 पदाधिकरी कार्यकर्ताओं ने  पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिसमें चंद्रपुर, मालखरौदा एवम डभरा ब्लाक अध्यक्ष सहित 560 पदाधिकारियों के नाम शामिल है।   

इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ का इस तरह लगातार पार्टी से होता मोह भंग पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत तो नहीं है।    

 

 

Banner