कृषि भूमि को अवैध प्लाटिंग कर, मोटी कमाई कर रहा भूमाफिया लक्ष्मी प्रसाद पाठक

# Admin | 16 Sep, 2020

कृषि भूमि को अवैध प्लाटिंग कर, मोटी कमाई कर रहा भूमाफिया लक्ष्मी प्रसाद पाठक

प्रलोभन देकर सस्ते दामों में खरीदता है किसानों की जमीन ◆ शिकायत के अभाव में कार्रवाई नहीं होने पर जमीन दलाल के हौसले बुलंद । 

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। किसानों की कृषि भूमि को औने-पौने दामों में खरीदकर उसे अवैध प्लाटिंग कर महंगे दामों में बेचकर मोटी कमाई कर रहे भूमाफिया लक्ष्मी प्रसाद पाठक के हौसले बुलंद है। सरकारी नियमों को ताक में रखकर तिफरा निवासी श्री पाठक लंबे समय से जमीन की खरीदी बिक्री कर खरीददारों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। जानकारी के अभाव में कुछ लोग इसके झांसे में आ जाते हैं फिर उन्हें ये जमीन मनमुताबिक दामों में जमीन बेच देते हैं। कुछ लोगों द्वारा शिकायत की बात करने पर किसानों और खरीददारों को खुलेआम धमकी भी देते हैं। ऐसे में लोग शिकायत के नाम पर सामने आने से कतरा रहे हैं। कुछ ग्रामीण और शहर के लोगों ने हमारे संवाददाता को नाम नहीं छापने की शर्त पर दबी जुबान में बताया कि लंबे समय से लक्ष्मी प्रसाद पाठक द्वारा जमीन खरीदी बिक्री का खेल खेला जा रहा है, भोले भाले किसानों को बहला फूसलाकर पैसों का प्रलोभन देकर कृषि भूमि को औने-पौने दामों में खरीदकर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग और रेरा के नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से जमीन खरीद फरोक्त का खेल लंबे समय से खेला जा रहा है और मोटी कमाई कर राजस्व को चूना लगा रहा है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि कुछ दिन पहले नगर निगम के भवन शाखा द्वारा अवैध प्लाटिंग के लिए 20 लोगों को नोटिस तामिल की गई है। और विभाग के कथनानुसार 58 अवैध प्लाटिंग करने वालों का चेहरा भी बेनकाब होगा। हालांकि उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं। देखना यह है कि सूची में शामिल उन 58 लोगों में अवैध प्लाटिंग करने वाले इस भूमाफिया लक्ष्मी प्रसाद पाठक का नाम सूची में शामिल है या नहीं। यदि नहीं तो इनके द्वारा तिफरा,घुरू सहित शहर से लगे आसपास के कुछ गावों में किसानों की कृषि भूमि को सस्ते दामों में औने पौने दामों में खरीदकर अवैध प्लाटिंग कर मोटी कमाई किया जा रहा है। अब देखना है कि नगर निगम के भवन शाखा द्वारा कुछ दिन पहले शहर के तिफरा,तोरवा, दोमुहानी, और मोपका सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में हो रहे अवैध प्लाटिंग का जायजा लिया गया था और इस आधार पर ही 20 लोगों को अवैध प्लाटिंग मामले में नोटिस.तामिल कर जवाब मांगा गया था। ऐसे में अवैध प्लाटिंग कर मोटी कमाई करने वाले लक्ष्मी प्रसाद पाठक को भी नोटिस तामिल कर जवाब मांगा जाएगा या फिर इस भूमाफिया को ऐसे ही अभयदान दे दिया जाएगा। यह एक बड़ा सवाल है। हालाकि नगर निगम का भवन शाखा अवैध पलाटिंग मामले में गंभीर है, बहरहार बात जो भी हो लेकिन लंबे समय से अवैध प्लाटिंग कर मोटी कमाई कर रहे श्री पाठक का हौसला बुलंद है। शिकायत की बात करने वालों को खुलेआम धमकी लक्ष्मी प्रसाद के हौसले इतने बुलंद है कि वे अवैध प्लाटिंग की शिकायत करने वाले कई लोगों को उक्त मामलों की शिकायत नही करने की धमकी भी दे चुके है। शायद यही वजह है कि अब तक इनके खिलाफ शिकायत नही हो पाई है या शिकायत हुई भी तो कार्रवाई नही हो पाई है जिससे अवैध प्लाटिंग का उनका अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। लेकिन कुछ लोगों ने मीडिया को दबी जुबान में श्री पाठक के अवैध.प्लाटिंग के खेल मे मोटी रकम कमाने.की बात कही। साथ ही उन्होंने उक्त मामले की आगे शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की बात भी रखी। बहरहाल अवैध प्लाटिंग के संबंध में श्री पाठक का अब तक संबंधित विभाग में नामजद शिकायत नहीं होने से या ये कहें कि प्रशासनिक कार्रवाई नही हो पाई है जिससे जमीन दलाल के हौसले बुलंद है।

पूर्व में था मर्डर का आरोपी,,कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद,,,लोगों के सामने अब खुलकर करता है दबंगई

दरअसल पूर्व में लक्ष्मी प्रसाद पाठक पर एक व्यक्ति के मर्डर का गंभीर आरोप भी लग चुका है। हालाकि परिजनों और गवाहों में दबाव बनाकर मामले को जैसे तैसे सुलझा लिया। मतलब श्री पाठक पर गंभीर आरोप लगने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में इनका मनोबल इस कदर बढ़ चला है कि जमीन का बेखौप अवैध प्लाटिंग करता है और शिकायत की बात करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इनकी दबंगई से इस कदर लोग डरे सहमे हैं कि लंबे समय से कृषि भूमि के खरीद फरोख्त का काम करने के बावजूद इनके खिलाफ आज पर्यंत एक भी शिकायत दर्ज नही हुई है। जबकि इसी जमीन की खरीदी बिक्री से आज यह जमीन दलाल करोड़ो आसामी बन बैठा है। और दबंगई से ही इस अवैधानिक काम को अंजाम दे रहा है।

Banner