Accidents : दो सगे भाइयो की हुई दर्दनाक मौत, पिता को जा रहे थे लेने........

# Admin | 01 Oct, 2023

 
दो सगे भाइयो की हुई दर्दनाक मौत, पिता को जा रहे थे लेने........

मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा- कोरबा जिले से फिर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जहा तेज रफ्तार  ट्रेलर ने बोलेरो को टक्कर मार दी. ठोकर इतनी जोरदार थी की वाहन के परखच्चे उड़ गए और हादसे में बोलेरो सवार 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कटघोरा अम्बिकापुर नेशनल हाइवे-130 का है।  

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई जनकपुर के भरतपुर से बिलासपुर अपने पिता को लेने जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही दुर्घटना के शिकार हो गए, ट्रेलर की चपेट में आने से मवेशी की भी मौत हुई वहीं दुर्घटना का कारण रोड़ पर बैठे मवेशी बताए जा रहे हैं।  फिरहाल पुलिस की टीम  मौके पर पहुंच मामले की जाँच कर रही है।  


 

Banner