कल एक दिवसीय जिला प्रवास पर रहेंगे राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज, बिविध कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

# Admin | 30 Sep, 2023

कल एक दिवसीय जिला प्रवास पर रहेंगे राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज, बिविध कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

🔷 शाम साढ़े सात बजे करेंगे रायपुर प्रस्थान।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा। राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज कल यानी 1 अक्टूबर को एक दिवसीय जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी सुबह 10 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग जांजगीर के द्वारा आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित होंगे।

दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी सहायक कल्याण संघ के द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में पदाधिकारीयों के शपथ ग्रहण के साथ महासम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

अपरान्ह सवा तीन बजे वे लक्षनपुर चौक चांपा जाएंगे, ज्हां वे पत्रकार श्री चंद्रशेखर पांडे के यहां सौजन्य भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शाम 4 बजे मारुति टाउनशिप चांपा में देवांगन परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त वे स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

राजेश्री महंत जी शाम 7:30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, ज्हां वे आशीर्वाद भवन में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में सम्मिलित होंगे।

Banner