Janjgir Champa : कचहरी चौक के राजा गणपति बप्पा का दर्शन कर गणेश पंडाल में झूम उठे डेस्टिनेशन स्कूल के बच्चे...

# Admin | 30 Sep, 2023

 🔷 शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने बच्चों को शहर में विराजे गणेशजी का कराया दर्शन।

https://youtu.be/eVEr5qss9Oo 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। डेस्टिनेशन स्कूल के बच्चों ने शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले कचहरी चौक में विराजे कचहरी चौक के राजा गणपति बाप्पा का दर्शन लाभ लिया।

ज्ञात हो कि स्कूल के संचालक रवि निर्मलकर के कुशल मार्गदर्शन में संचालित डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में अनुभवी शिक्षको द्वारा बेहतर पढ़ाई के साथ - साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा भारतीय संस्कृति सभ्यता व परम्पराओ से जोड़ने आध्यात्म से सम्बन्धित बच्चों को जानकारी मुहैया कराने और खासकर छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन करने समय - समय पर विविध प्रकार की गतिविधिया कराई जाती है | 

इसी परिपेक्ष्य में गणेशोत्सव के दौरान सभी छोटे बच्चों को शिक्षक एवं शिक्षिकाए  शहर  में जगह - जगह विराजे गणपति जी का दर्शन कराने पहुँचे, शहर सहित अंचल में कचहरी चौक के राजा के नाम से प्रख्यात गणेश जी का दर्शन लाभ लिए और पंडाल के साज - सज्जा को देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए, लाइट, सजावट और भक्ति संगीत की धून से आनंदित होकर बच्चे समुह में गणेश पंडाल में ही झुमते नजर आये | शहर में विराजे  गणपति बप्पा के दर्शन भ्रमण को लेकर डेस्टिनेशन स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे। 

Banner