RAIPUR : यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ, शहर में नो-एंट्री के बाद भी हर दिन विधानसभा से मोवा से प्रवेश कर रहे मालवाहक भारी वाहन .......

# Admin | 30 Sep, 2023

यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ, शहर में नो-एंट्री के बाद भी हर दिन विधानसभा से मोवा से प्रवेश कर रहे मालवाहक भारी वाहन .......

🔷 विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे शहरवासी।  

🔷 हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आशंका।

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर -  राजधानी में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते भारी वाहन बेरोकटोक शहर में प्रवेश कर रहे हैँ जिससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पर अफसास विभाग मौन है जिससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में लापरवाह  विभागीय अमलो पर स्वाल उठना लाजमी है।

 शहर के अंदर भले ही भारी वाहनों के  नो इंट्री का प्रावधान  रखा गया है लेकिन यह नियम वर्तमान में फिसड्डी साबित हो रही है क्योंकि नियम का परिपालन हो हि नही रहा है भारी वाहनों का विधानसभा और मेवा के रास्ते से आवागमन निरंतर जारी है जो दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहा है।
 
दरअसल  आवागमन सुचारु रूप से हो सके ,इसके लिए शहर में बकायदा  नो एंट्री का प्रावधान था. जिस्से भारी वाहन शहर में ना घुस सके लेकिन इसके बावजूद शहर को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। जिसकी जाँच पड़ताल की गई, जाँच में ये बात निकल कर सामने आई कि शहर में जाम की समस्या के जिम्मेदार खुद ट्रैफिक विभाग है।  

 मुख्य वजह है कि नो एंट्री के बाद भी दिन में भारी वाहन शहर में घुस रहे हैं। इस वजह से शहर में आये दिन जाम लग रहा है। लोगो के जान का खतरा निरंतर बना रहता है।  

भीड़ भरे हिस्सों में नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश होने के कारण हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। 
यहां यह बताना लाजमी होगा कि विधानसभा से शंकर नगर मोवा सड्डू,लोधीपारा, पंडरी मे सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक भारी व माल ढुलाई वाहनों पर पूरी तरह से प्रवेश निषेध किया गया है। बावजूद इसके भारी वाहनों के गुजरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

इस संबंध में पंडरी ट्रैफिक थाना प्रभारी एम पी तिवारी अपना अलग ही राग अलाप रहे हैँ उनका साफ कहना है कि उन्हे इसकी जानकारी  तक नही है विभाग मे सबका अलग अलग बीट  है ऐसे में सहज हि अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग कितनी जिम्मेदारी से अपनी डयूटी निभा रहे है बहरहाल बात जो भी हो लेकिन नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गई है और विभाग तमाशबीन की तरह चुप्पी साधे बैठे हैँ।   


 

Banner