उत्तर बस्तर कांकेर : विभिन्न निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

# Admin | 29 Sep, 2023

उत्तर बस्तर कांकेर : विभिन्न निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति.....

मिशन क्रांति न्यूज़ उत्तर बस्तर कांकेर :- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं प्रभारी मंत्री  अनिला भेड़िया की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 20 लाख 67 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विकासखण्ड कोयलीबेड़ा अंतर्गत नगर पंचायत कोयलीबेड़ा पत्रकार कार्यालय के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 04 लाख रूपये, पी.व्ही. 83 के विजयनगर, पी.व्ही. 06 काली मंदिर के पास कोयेगांव और पी.व्ही. 82 विजयनगर में रंगमंच निर्माण हेतु 03-03 लाख रूपये, नेड़गांव के आश्रित ग्राम नहागीदा में रंगमंच निर्माण हेतु 04 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत बांदे में मछली बाजार के पास रंगमंच निर्माण के लिए 3.67 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

             इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर के विधायक  शिशुपाल शोरी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। अलबेला पारा कांकेर तालाब के पास टीना शेड निर्माण के लिए 03 लाख रुपये, शीतला पारा कांकेर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रुपये और ग्राम पंचायत अर्जुनी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 06 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

Banner