दानवीर भामा शाह सम्मान के लिए प्रविष्टियां 8 अक्टूबर तक आमंत्रित.....

# Admin | 29 Sep, 2023

दानवीर भामा शाह सम्मान के लिए प्रविष्टियां 8 अक्टूबर तक आमंत्रित.....

 मिशन क्रांति न्यूज़ जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति संस्था को ’दानवीर  भामा   शाह सम्मान’  प्रदाय किया जाता है। चयनित व्यक्ति संस्था को सम्मान के रूप में 1 लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है

उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रविष्टियां हेतु 8 अक्टूबर 2023 तक जमा किया जाना है। ऐसी संस्था एवं व्यक्ति के लिए आवश्यक है कि वह छत्तीसगढ़ का निवासी हो एवं उनका कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ हो, संस्था एवं व्यक्ति का चयन उसके किए कार्यों एवं किए जा रहे कार्यों के देखकर किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन प्रख्यात व्यक्तियों पात्र पत्रिकाओं द्वारा दी गई टिप्पणी  आदि होना अनिवार्य है। उपरोक्त पुरस्कार संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण जगदलपुर से प्राप्त किया जा सकता है।

Banner