पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर जिलाबदर की कार्रवाई, 8 जिलों में प्रवेश करने पर लगाई रोक.........

# Admin | 28 Sep, 2023

 पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर जिलाबदर की कार्रवाई, 8 जिलों में प्रवेश करने पर लगाई रोक.........

मिशन क्रांति न्यूज़ सक्ती - आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड पर है ।

इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नुपुर राशि पन्ना ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत डभरा निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चन्द्रा (40 वर्ष) पिता श्याम लाल चन्द्रा को 24 घंटे के अंदर जिला सक्ती के सीमा छोड़ देने का आदेश पारित किया है। 

सक्ती जिला के अलावा उसके सरहदी आठ जिले जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बिलासपुर, जशपुर, बलौदाबाजार-भाठापारा में एक साल तक प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।     

Banner