यदुनंदन नगर के बाजार की चार गुमटियों में लगी आग

# Admin | 13 Sep, 2020

यदुनंदन नगर के बाजार की चार गुमटियों में लगी आग

मिशन क्रांति न्यूज. बिलसापुर। यदुनंदन नगर के बाजार के चार गुमटियों में आग लग गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। यदुनंदन नगर स्थित बाजार में व्यापारियों ने अस्थाई गुमटियां बना रखी हैं। दिन भर व्यवसाय के बाद व्यापारी रात को वहां अपना सामान लेकर चले जाते हैं। शुक्रवार की देर रात चार खाली गुमटियों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने गुमटियों में लगी आग को देखकर सिरगिट्टी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी ने घटना की शिकायत थाने में नहीं की है।

Banner