CG Crime news : गैंगरेप मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी........

# Admin | 28 Sep, 2023

गैंगरेप मामले में एक और आरोपी की हुई गिरफ्तारी........

 मिशन क्रांति न्यूज़ दुर्ग - भिलाई में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी युवक फरार होकर ओडिशा चला गया था यहाँ  बालांगिर से  उसे  दुर्ग पुलिस ने  गिरफ्तार किया ।   

 पूरी घटना 18 सितंबर के रात की है 

18 सितंबर की रात दुर्ग के वैशालीनगर में आरोपियों ने अपने दोस्त की पत्नी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।  
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक,  महिला का पति अपने घर ओडिशा गया हुआ था. तब उसके दोस्तों ने इस घिनौने वारदात को अंजाम  दिया,जब महिला का पति 19 सितंबर को ओडिशा से वापस लौटा तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पीड़िता और उसके पति ने दुर्ग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पहले आरोपी को भी ओडिशा से गिरफ्तार किया था  उसके बाद  बुधवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
 
 
 
 

 

Banner