Janjgir-Champa : उपेक्षा कार्यकारित करने के मामले में सुरक्षा प्रमुख सहित तीन आरोपी गिरफ्तार........

# Admin | 27 Sep, 2023

उपेक्षा कार्यकारित करने के मामले में सुरक्षा प्रमुख सहित तीन आरोपी गिरफ्तार........

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा बिना सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई में काम कराने वाले सुरक्षा प्रमुख, ठेकेदार एवम सुपरवाइजर सहित 3 आरोपी को उपेक्षा कार्य मृत्युकारित करने के मामले में मूलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया

पुलिस के अनुसार नारियरा निवासी मृतक विशाल राठौर पिता वीरेंद्र कुमार राठौर (उम्र 30 ) के  मर्ग जांच प्राप्त साक्ष्य के आधार पर मृतक विशाल राठौर को  बगैर प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए  लापरवाही एवं उपेक्षा पूर्ण कार्य कराने से 24 जुलाई को ऊंचाई से गिरने के कारण सिर में आई गंभीर चोट से मृत्यु होना पाया गया 
 

आरोपीगण के विरुद्ध थाना मुलमुला में धारा 304 ए, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सुरक्षा प्रमुख (सेफ्टी हेड) बिलासपुर के राजकिशोर नगर  निवासी सुरेश प्रसाद हाल मुकाम केएसके महानदी पावर कंपनी नरियरा, मुलमूला थाना क्षेत्र के अमोरा निवासी ठेकेदार नवल सिंह ठाकुर, सुपरवाइजर अमोरा निवासी जागेश्वर सिंह के खिलाफ सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत 26 सितम्बर को  गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
 

Banner