मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदनों के निराकरण के लिए साक्षात्कार 29 सितम्बर को .........

# Admin | 27 Sep, 2023

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत आवेदनों के निराकरण के लिए साक्षात्कार 29 सितम्बर को .........

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद - मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद द्वारा पात्र आवेदकों से आवेदन मंगाए गए थे। 

महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए 29 सितम्बर 2023 को आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। सभी आवेदक जिनके द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया है। 

वे साक्षात्कार हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कचहरी चौक महासमुंद में अपराह्न 4:00 बजे तक समस्त दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 

Banner