नहरडीह जलाशय के कार्य के लिए 2.04 करोड़ रूपए स्वीकृत

# Admin | 27 Sep, 2023

नहरडीह जलाशय के कार्य के लिए 2.04 करोड़ रूपए स्वीकृत

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की नहरडीह जलाशय का नहर लाईनिंग एवं जीर्णोद्धार दो करोड़ 4 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को 88 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Banner