RAIPUR : राजधानी में इस दिन निकाली जाएगी बप्पा की भव्य झांकी....... 

# Admin | 27 Sep, 2023

राजधानी में इस दिन निकाली जाएगी बप्पा की भव्य झांकी....... 

 मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इस समय गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है।  राजधानी रायपुर समेत आस पास के जिलों में समितियों द्वारा गणेश जी की भव्य मूर्तियां विराजित की गई है। प्रत्येक वर्ष राजधानी में बप्पा की भव्य झांकी निकाली जाती है इस साल भी राजधानी में गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जाएगी वहीं राजनांदगांव, भिलाई और रायपुर में गणेश जी की भव्य झांकी निकाली जाती है।  

इस दिन निकाली जाएगी झांकी
 
रायपुर में इस बार गणेश जी की भव्य झांकी 30 सितंबर यानी की शनिवार को निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने झांकी की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, झांकी के दौरान जरुरी व्यवस्था दुरस्त करें और सभी पुख्ता व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए। 


 

Banner