महिला कल्याण सोसाइटी के तत्वावधान में अग्रसेन भावन में रोजगार एवं जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित..

# Admin | 27 Sep, 2023

महिला कल्याण सोसाइटी के तत्वावधान में अग्रसेन भावन में रोजगार एवं जागरूकता संबंधी कार्यशाला आयोजित..

तकरीबन 30 गाँवों की महिलाएं हुई शामिल...

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा:- महिला कल्याण सोसाइटी (एनजीओ) के द्वारा मंगलवार को नैला (जांजगीर) के अग्रसेन भवन मे रोजगार एवं जागरूकता अभियान संबंधी कार्यशाला आयोजित किया गया ,कार्यशाला युवा भाजपा नेता अमर अग्रवाल की अध्यक्षता मे हुई। महिला कल्याण सोसाइटी (एनजीओ) के संचालक भूपेंद्र बघेल, हेड ट्रेनर प्रेमलता खरे, सरिता गढ़वाल और हेमलता अंचल भगवती, सरिता सरस्वती, सहित अन्य 30 गांवों की महिलाएं ने इस कार्यशाला में सम्मिलित होकर रोजगार एवं जागरूकता का लाभ लिया।

इस दौरान महिलाओ को जानकारी दी गई कि वे योजनाओं का लाभ कैसे ले सकते हैँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  सुल्तानियां ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर बनाने सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है, खासकर महिलाओ को समूह के माध्यम से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार समुचित पहल कर रही है, जिसका लाभ महिलाओ को मिल रहा है, उक्त कार्यशाला मेंमहिलाओं को सरकार की विविध योजनाओ के बारे में अवगत कराया गया।कार्यशाला में उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की।इस अवसर पर महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थि रहीं।

Banner