अस्पताल मेंआपरेशन  के दौरान  हुई महिला की मौत के मामले की जांच के लिए 5  डॉक्टरों की टीम गठित.....

# Admin | 26 Sep, 2023

अस्पताल में  आपरेशन  के दौरान  हुई महिला की मौत के मामले की जांच के लिए 5  डॉक्टरों की टीम गठित......

* सतनामी समाज में CMHO ऑफिस का घेराव कर अपराध पंजीबद्ध करने की रखी मांग | 

मिशन क्रांति न्यूज़ महासमुंद:- जिले में अस्पताल में महिला की मौत को लेकर छत्तीसगढ़  प्रगतिशील सतनामी समाज ने CMHO  ऑफिस का घेराव किया और अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  स्वाश्थ विभाग ने  मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सर्जन सहित 5 डॉक्टरो की एक जांच टीम गठित की है सूत्रों की माने तो महासमुंद के पुलिस अधिकच्छक  ने उक्त मामले की  जांच के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है |

प्रदर्शन कारियो ने  घेराव किया और जमकर नारेबाजी की  दरअसल बागबाहरा नगरपालिका अंतर्गत तेंडुलोठा वार्ड क्रमांक 12 निवासी 50  वर्षीय महिला खोलबहरिन बाई को अस्पताल लाया गया था महिला के अत्यधिक रक्तस्त्राव व सास लेने में दिक्कत  होने के कारण महिला की हालत बिगड़ गयी और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गयी |
 

Banner