किसान क्रेडिट कार्ड से मृत व्यक्ति के नाम पर उठायालाखो का लोन, फर्जीवाड़ा उजागर...

# Admin | 26 Sep, 2023

संस्था प्रबंधक के खिलाफ हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग  
 
मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा -  जिले के सिवनी सोसायटी में मृत व्यक्ति के नाम पर केसीसी से लाखों का लोन निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया हैं, जिसमे संस्था प्रबंधक की लापरवाही खुलकर सामने आई है।  

 हैरत की बात यह है कि जिस व्यक्ति के नाम पर KCC लोन जारी कर बैंक से पैसा आहरण किया गया हैं ।  02 साल पहले ही उस व्यक्ति की मौत हो चुकी हैं वही इस मामले में प्राधिकृत अधिकारी ने लाखो के हुए इस फर्जीवाड़ा की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है ।  

Banner