उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज रहेंगे सरगुजा दौरे पर ....

# Admin | 26 Sep, 2023

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आज रहेंगे सरगुजा दौरे पर ....
 
 मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर
- उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज 26 सितम्बर को सरगुजा प्रवास पर रहेंग।  टी.एस. सिंहदेव आज  दोपहर सवा दो बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा जिले के कोटमी के लिए रवाना होंगे।

वे दोपहर सवा तीन बजे कोटमी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव शाम चार बजे कोटमी से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम खुटिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सवा चार बजे खुटिया पहुंचेंगे। वे वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम साढ़े पांच बजे सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव शाम साढ़े छह बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।  

 

Banner