नर्सिंग स्टाफ नही होने से जिला अस्पताल बना रेफर सेंटर

# Admin | 25 Sep, 2023

नर्सिंग स्टाफ नही होने से जिला अस्पताल बना रेफर सेंटर

🔷 स्टॉफ नर्सो की बर्खास्तगी से व्यवस्था पुरी तरह चरमाराई, मरीजों को नही मिल रहा स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर लाभ,

🔷 डाक्टरों ने सिविल सर्जन से नियमित स्टाफ नर्सो की शीघ्र बहाली की रखी मांग।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा। नियमित स्टॉफ नर्सो की बर्खास्तगी से जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का समुुुुुचित  लाभ नही मिल पा रहा है, जिससे सरकारी अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है क्योंकि बगैर स्टॉफ नर्स के मरीजो का इलाज सम्भव ही नही है ऐसे में डाक्टरो को मजबूरी में प्रशिक्षु नर्सिंग स्टाफ के छात्रों से काम लेना पड़ रहा है, पर ये ना तो प्रशिक्षत हैँ और ना ही प्रोफेशनल, ऐसे में अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टरो की परेशानी बड़ गई है, डाक्टरों के मुताबिक प्रशिक्षु नर्सिंग स्टाफ काम नही कर पा रही हैँ, ऐसे में डाक्टरों को भी मरीजों का उपचार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है,जिसके चलते मरीजों को कई बार बाहर के अस्पतालो मे रेफर करना पड़ जाता है,

जिससे मरीजों को बेवजह जिला अस्पताल से निराश होकर जाना पड़ता है, तमाम परेशानी व असुविधाओ के मद्देनज़र आख़िरकार जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है और लामबंद होकर जिला अस्पताल के डॉक्टर एनके ध्रुवे,डॉ एएन मंगलम, आकाश सिंह, डॉ पी वस्त्रकार सहित सभी डॉक्टरो ने सिविल सर्जन डा एके जगत को शिकायत पत्र देकर समस्त बर्खास्त नियमित स्टाफ नर्सो को शासन से शीघ्र बहाल करने की मांग किये हैँ ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Banner