परिवर्तन यात्रा में भाजपाई  नही जीत पाये लोगों का भरोसा या लेटलतीफी और बारिस के पानी ने भाजपाईयो के उम्मीदों पर फेर दिया पानी !!!

# Admin | 25 Sep, 2023

परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेता  नही जीत पाये लोगों का भरोसा या लेटलतीफी और बारिस के पानी ने भाजपाईयो के उम्मीदों पर फेर दिया पानी !!!

🔷 भाजपा के परिवर्तन यात्रा में खाली कुर्सी देख आमसभा के सम्बोधन से बचते नजर आये केंद्रीय राज्य मंत्री सहित कई कद्दावर नेता।

🔷 कांग्रेसियो में उत्साह, तो भाजपा नेता परिवर्तन यात्रा में लेटलतीफी को बता रहे भीड़ कम होने की वजह।

डायमंड शुक्ला

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की आस लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालकर आम लोगों तक पहुंचकर छग में भाजपा की सत्ता वापसी को  लेकर जगह - जगह आमसभा कर अपनी पार्टी की उपलब्धिया गिना रहे है और कांग्रेस सरकार की नाकामी को जनता के सामने रखकर भाजपा की सरकार बनाने जोर आजमाइस में लगे हैँ, इसी प्रीपेक्ष्य में परिवर्तन यात्रा के बहाने आम सभा को सम्बोधित कर सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैँ, परिवर्तन यात्रा को लेकर जांजगीर चाम्पा में भी भाजपाईयों में कुछ दिन पहले पार्टी के कुछ खेमो में खासा उत्साह देखने को मिला और लम्बे समय तक वे तैयारी में भी जूटे रहे। वही भाजपा के कुछ अलग खेमा के लोगो को परिवर्तन यात्रा से कोई खास सरोकार नही रहा।

दरअसल भाजपा नेता और कुछ कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा के दिन ही नदारद रहे, जिससे यह बात तो साफ हो गया कि जांजगीर में भाजपा में भी गुटबाजी और अंतर्कलह है, जो आगामी चुनाव के लिए भाजपा के लिए बिल्कुल ही अच्छे संकेत नही है सोचने वाली बात ये है कि जब भाजपा की परिवर्तन यात्रा जांजगीर पहुंची, आनन फानन में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओ ने कचहरी चौक मे परिवर्तन यात्रा के साथ पहुंचे भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य कद्दावर नेताओं का स्वागत किया। उसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा, केन्द्रिय जल संसाधन राज्य मंत्री विशेश्वर टूडू एवं विशिष्ट आतिथि के रूप में छ्ग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल, सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े सहित कई कद्दावर नेता मंच पर तो नजर आये, लेकिन लोगो की भीड़ नही होने से कुर्सियां खाली रही। अन्य कद्दावर नेता आमसभा स्थल पर पहुंचे , और कुछ नेताओं ने बकायदा उदबोधन भी दिया,लेकिन सभा स्थल के सामने के चंद पंक्तियों की कुर्सी को छोड़ बाकी कुर्सी खाली नजर आये, या यू कहें की लोगो ने परिवर्तन यात्रा से पुरी तरह दूरी बनाये रखा, शयद यही वजह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री बगैर उदबोधन के मंच से उतरकर चलते बने। हालांकि कुर्सी खाली होने के बावजूद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता 4 घंटे की लेटलतीफी व बारिश की वजह से भीड़ कम होने की बात कर रहे है और परिवर्तन यात्रा को पुरी तरह सफल मान रहे हैँ तो दूसरी ओर कांग्रेसी परिवर्तन यात्रा को पुरी तरह फ्लॉप बताते हुए काफी उत्साहित हैँ, वहीं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बताने की जुगत में लगे हैँ हलाकि जनता जनार्दन से कुछ भी छिपा नही है, जनता परिवर्तन यात्रा को लेकर कई तरह की अटकले लगा रहे है हालाकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि आख़िरकार भाजपा के परिवर्तन यात्रा का छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन को लेकर कितना असर हुआ।

Banner