राज्य सरकार ने कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश में की बढ़ोत्तरी, अब इतने दिनों की मिलेगी छुट्टी .....

# Admin | 25 Sep, 2023

 राज्य सरकार ने कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश में की बढ़ोत्तरी, अब इतने दिनों की मिलेगी छुट्टी .....

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर -  प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश में बढ़ोतर की सौगात दी है। सरकारी कर्मियों के आकस्मिक अवकाश में की गई वृद्धि को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 

सरकारी अधिसूचना के अनुसार राज्‍य के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वर्ष में अब 30 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। अभी तक सरकारी कर्मियों को केवल 18 दिन का ही आकस्‍मिक अवकाश मिलता था। 

 

Banner