मुख्यमंत्री आज सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल .......

# Admin | 25 Sep, 2023

मुख्यमंत्री आज सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल .......
 

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर - मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 25 सितम्बर आज बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  बघेल रायपुर से कार द्वारा 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा (संकरी) के फायर एवं एस.डी.आर.एफ मैदान पहुंचेगें। सीएम बघेल ’आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.35 बजे बिलासपुर से कार द्वारा शाम 5.35 बजे रायपुर लौट आएंगें। 

Banner