महिला की कर दी थी हत्या पड़ोसी को हुई उम्र कैद की सजा......

# Admin | 23 Sep, 2023

महिला की कर दी थी हत्या पड़ोसी को हुई उम्र कैद की सजा......


 मिशन क्रांति न्यूज़ कोरबा :-कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके  बाद कोर्ट ने मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है | 


मामला 19 सितंबर 2022 का है जहां रात्रि लगभग 2:00 बजे रामपुर में रहने वाली महिला मान कुंवर उम्र 35  वर्ष की हत्या उसके ही परिचित युवक समारू ने कर दी थी |
 
दरअसल आरोपी एक अन्य महिला और मृतिका मान कुंवर तीनों मिलकर शराब पी रहे थे इस दौरान घर पर मौजूद तीन बच्चों को दूसरे कमरे में भेज दिया गया देर रात तक तीनों शराब पीने लगे कुछ देर बाद दूसरी महिला अपने घर चली गई और इसी बीच मानकुंवर और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी  शुरू हो गई   दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि नशे की हालत में समारू ने  फावड़ा से मान कुंवर  के सिर पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई |

आरोपी ने सबूत मिटाने  के लिए  महिला के शव को घर के बाहर एक नाले के पास ले जाकर छोड़ दिया जिसे  मृतिका  के बेटे ने देख लिया था बेटे की मदद से घटना का खुलासा हुआ।

Banner