श्रीमद  भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

# Admin | 22 Sep, 2023

श्रीमद  भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त

मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर- चांपा । महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोरबा के दीपका क्षेत्र के सांस्कृतिक भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए

आयोजक परिवार की ओर से उनका बड़े ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया गया। राजेश्री महन्त  ने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य जी को शाल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया, वृंदावन से पधारे हुए आचार्य कृष्णा भारद्वाज जी महाराज ने आशीर्वाद प्राप्त करके पुष्प माला से महाराज जी का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है, हम अपने मुख से एक बार राम का नाम लेते हैं तो दोबारा पुनः ले पाएंगे या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है, इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में ईश्वर के नाम का सुमिरन और भजन प्रत्येक क्षण करते ही रहना चाहिए। महाराजा परीक्षित को जब यह पता चला कि आने वाले सात दिनों के अंतर्गत उनकी मृत्यु होगी तब उन्होंने अपने जीवन के शेष बचे हुए समय का सदुपयोग श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा को सुनकर मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है, मन में अच्छे कार्य करने का भाव उत्पन्न होता है इसलिए इस तरह के आध्यात्मिक कार्य होते ही रहना चाहिए‌!

इस अवसर पर विशेष रूप से जीव जंतु कल्याण बोर्ड के जिला सदस्य रजनीश तिवारी,भगतराम शर्मा, विद्याधर जोशी, सुरेश कुमार जोशी, हनुमान प्रसाद जोशी, हरिशंकर जोशी, प्रदीप कुमार जोशी, गिरधारी जोशी ,तथा डेरोलिया परिवार के सभी सदस्य गण व मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Banner