बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने किया आचार्य अमित मिश्रा का सम्मान........

# Admin | 22 Sep, 2023

 बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने किया आचार्य अमित मिश्रा का सम्मान

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चाम्पा। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने आचार्य अमित मिश्रा  का सम्मान किया। कचहरी चौक में आयोजित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  विधानसभा  अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत मौजूद रहे|  उक्त कार्यक्रम में  प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन समिति के द्वारा रखा गया था, जिसमें आचार्य अमित मिश्रा को विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के द्वारा के साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया इस अवसर पर सभी उपस्थित व्यक्तियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा आचार्य अमित मिश्रा  को सभी ने बधाई दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ श्रवण सिंह प्रदेश महासचिव रवि पांडे बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पारस शर्मा प्रदेश सचिव कांग्रेस राघवेंद्र पांडे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज प्रसाद पांडे अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पैग्वार नवल सिंह विनोद राठौर विवेक सिसोदिया प्रिंस शर्मा उपकार सिंह ढिल्लों जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
 

Banner