नाबालिग लड़की का अपहरण कर दैहिक  शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

# Admin | 21 Sep, 2023

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दैहिक  शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा। अपहरण कर नाबालिक लड़की का दैहिक शोषण करने वाले दसरमा रोड बलौदा बाजार निवासी आरोपी अमित डहरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

नाबालिग लड़की को आरोपी अमित डहरिया द्वारा शादी का झांसा देकर अपहरण कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। नाबालिक लड़की पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया, विवेचना दौरान आरोपी अमित डहरिया के कब्जे से नाबालिक लड़की को पुलिस ने बरामद किया, पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया और गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Banner