संतान की सुख समृद्धि के लिए विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने गृह ग्राम टेकारी में की हलषष्ठी पूजा

# Admin | 05 Sep, 2023

संतान की सुख समृद्धि के लिए विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने गृह ग्राम टेकारी में की हलषष्ठी पूजा

🔷 क्षेत्रवासियों को हलषष्ठी पर्व की दी शुभकामनाएं।

मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने गृह ग्राम टेकारी में संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु के महापर्व हलषष्ठी पर्व मनाया,इस दौरान ग्रामीण महिलाओ के साथ हलषष्ठी व्रत रखकर गाँव में विधि विधान से पूजा अर्चना की।

धर्म और आस्था का महापर्व हलषष्ठी भगवान बलराम जी के जन्म दिवस पर माताएं बहने अपने बच्चों के दीर्घायु के लिए यह व्रत रहती है। हलषष्ठी पर्व को धरसीवां विधायक अनिता शर्मा ने अपने गृह ग्राम टेकारी में ग्राम की समस्त माताओ के साथ व्रत रखा और पूजा पाठ कर बच्चों की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि निश्चित ही हलषष्ठी पर्व माता और संतान की बीच के समर्पण और आत्मविश्वास का प्रतीक है यह त्यौहार पूरे प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और माता बहने दूध,दही,घी पसहर का चावल छ: प्रकार प्रकार की भाजियों से भोग लगाकर व्रत तोड़ती है उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बलराम जन्मोत्सव हलषष्ठी पर्व की शुभकामनाएं दी।

Banner