संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने हलषष्ठी व्रत रख की पूजा अर्चना

# Admin | 05 Sep, 2023

संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने हलषष्ठी व्रत रख की पूजा अर्चना

🔷 प्रतिवर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी को मनाया जाता है हलषष्ठी पर्व।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी को परंपरागत रूप से हलषष्ठी का त्यौहार मनाया गया, इस दौरान माताओं ने श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन में विधिवत्त पूजा अर्चना की।

मठ पारा रायपुर में हलषष्ठी के अवसर पर माताओं ने अपने संतान की सुख समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना को लेकर व्रत रखा और विधिवत पूजा अर्चना कर हलषष्ठी महारानी से अपने संतानों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

उल्लेखनीय है कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी को यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है, इसमें माताएं हल से उत्पन्न किए गए किसी भी अन्न, फल,फूल, शाक का उपयोग नहीं करतीं, साथ ही इस दिन भैंस से प्राप्त दूध, दही, घी का विशेष महत्व होता है।

Banner