रात्रि में वाहन को रोककर ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 03 Sep, 2023

रात्रि में वाहन को रोककर ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

🔷 बलौदा पुलिस की कार्रवाई।

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा। रात्रि में वाहन को रोककर ट्रेलर से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियो को बलोदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

 पुलिस के मुताबिक प्रार्थी नागेश पटेल नंद कुमार पटेल उम्र 21 साल निवासी लौटनापारा उतरदा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा निवासी ने 3 सितंबर को थाना बलौदा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 सितम्बर् की रात्रि करीबन 1 बजे दो अज्ञात व्यक्ति बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 11 BH -1909 सवार होकर बिहारिन दाई मोड़ के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एयू-7847 के डीजल पाईप को काटकर 175 लीटर डीजल को चोरी कर ले गया* रिपोर्ट थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 319 / 2023 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी नरेश भारती उम्र 30 साल, संजय कुम्भकार उम्र 28 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार कियें तथा आरोपियों के कब्जे से चोरी कियें 175 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 11 BH-1909 को जप्त किया कुल जुमला रक़म 12 लाख 16 हजार 728 बरामद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Banner