निराला साहित्य मंडल ने चाम्पा में मनाया गोस्वामी तुलसीदास जयंती 

# Admin | 25 Aug, 2023

निराला साहित्य मंडल ने चाम्पा में मनाया गोस्वामी तुलसीदास जयंती 

🔷 साहित्यकार एवं नगर के दिग्गज नेताओं ने की शिरकत। 

​​​​​​मिशन क्रांति न्यूज़, जांजगीर - चांपा।

साहित्य जगत में अनवरत अग्रणी संस्थान निराला साहित्य मंडल एवं निराला महिला मंडल चांपा के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण शुक्ल सप्तमी को 23 अगस्त बुधवार को संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती कार्यक्रम कैलाश सा मिल कार्यालय भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं चाम्पा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नरेन्द्र गुप्ता सहित नगरवासी उपस्थित थे।

Banner