भव्य कलश यात्रा के साथ 24 से शिवमहापुराण कथा प्रारम्भ

# Admin | 19 Jul, 2023

भव्य कलश यात्रा के साथ 24 से शिवमहापुराण कथा प्रारम्भ

🔷 मां बम्लेश्वरी पेट्रोल पंप परिसर में होगा आयोजन।

🔷 दोपहर 2 बजे से होगा कथा वाचन।

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चांपा।  शहर. के अकलतरा रोड स्थित मां बम्लेश्वरी पेट्रोल पंप परिसर में रिकेश अग्रवाल के द्वारा परिवार व क्षेत्र में सुख शांति के कामना के लिए श्रावण माह में भव्य श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्रमहाभिषेक का आयोजन 24 जुलाई से 31 जुलाई तक कथा का आयोजन किया गया हैं जो सुबह 9 बजे से कलश यात्रा के साथ कथा का प्रारंभ किया जाएगा, कथा व्यास श्री नारायण महाराज जी श्री राधे निकुंज आश्रम जँजगीरी भिलाई रायपुर के द्वारा शिव महापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा जो 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक शिव पुराण यज्ञ पूर्ण आहुति के साथ कथा का विराम किया जाएगा,

रिकेश अग्रवाल व साथियो के द्वारा कथा का आयोजन की तैयारी पूर्ण रूप से किया जा रहा है मां बमलेश्वरी पेट्रोल पंप स्थल पर कथा रोजाना दोपहर 2:00 बजे से शिवकृपा तक कथा का रसपान कराया जाएगा , 24 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से भोलेनाथ जी के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भव्य कलश यात्रा में शामिल हो कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं गण पूण्य का लाभ ले जो जांजगीर के भीमा तलाब से कचहरी चौक से नेता जी चौक से जल लेकर अकलतारा रोड मां बमलेश्वरी पेट्रोल पंप आयोजन स्थल तक पहुँचेगी ।

Banner