दहेज के नाम पर प्रताडित करने वाले  दो महिला आरोपिया को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

# Admin | 17 Jul, 2023

 दहेज के नाम पर प्रताडित करने वाले  दो महिला आरोपिया को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

⏺️ प्रकरण की गंभीरता के मद्देनज़र

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु किया जा रहा था लगातार प्रयास।

⏺️ कुल 8 आरोपियो के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना की धारा 498ए, 34 भादवि पंजीबद्ध।

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चांपा। दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने वाले पति,सास,ससुर, जेठ. व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2020 में शादी व्यापार विहार बिलासपुर निवासी गजेंद्र कश्यप के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था, शादी के कुछ दिन बाद से इसका पति , ससुर, जेठ, अन्य रिश्तेदार शादी में कम दहेज लाए हो मोटर सायकल नही लाए हो कहकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है* बताने पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 284/23 धारा 498ए, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया, प्रकरण महिला सम्बंधी एवम गंभीर होने से शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था आरोपियों द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर 2 महिला आरोपिया रमाबाई कश्यप उम्र 32 वर्ष एवम पुष्पांजली कश्यप उम्र 31 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जुर्म स्वीकार करने एवम पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से 16 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Banner