बूथ चलो अभियान :  जिला महासमुंद के गांवों में पहुंच राजेश्री महन्त रामसुंदर दास ने कांग्रेसियों से की खुलकर चर्चा 

# Admin | 08 Jul, 2023

बूथ चलो अभियान :  जिला महासमुंद के गांवों में पहुंच राजेश्री महन्त रामसुंदर दास ने कांग्रेसियों से की खुलकर चर्चा 

🔷 बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा।

मिशन क्रांति न्यूज़. जांजगीर - चांपा। बुथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जिला महासमुंद के बसना ब्लॉक के तहत अनेक गांवों के बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों से भेंट मुलाकात करके वास्तु स्थिति का जायजा लिया, राजेश्री महन्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे थे ।

विकासखंड बसना के ग्राम गनेकेरा, टेमरी, पठियापाली तथा छिर्राचुवां में उन्होंने बुथ के पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और कहा कि मतदान में बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है, आप सभी अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए सतर्क होकर कार्य करें। राज्य में श्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी जन- जन तक पहुंचे इसके लिए हम सभी को कार्य करना होगा! उन्होंने चुनाव की घनीभूत तैयारी के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया! इस अवसर पर उनका अनेक स्थानों पर लोगों के द्वारा बहुत ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया गया। राजेश्री महन्त के साथ मंडी अध्यक्ष मनजीत सिंह सलूजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इश्तियाक खैरानी, पार्षद तनवीर सईद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार साहू, डुगली बाई ताण्डी, श्रीमती मंदाकिनी साहू, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश जी, भोला सिंह सिदार, रनदीप सिंह सलूजा, रमेश दास, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष खालिद दानी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Banner