मोदी सरकार के नौ साल, बेमिसाल : नितिन नवीन

# Admin | 07 Jun, 2023

मोदी सरकार के नौ साल, बेमिसाल : नितिन नवीन

🔷 छ्ग प्रदेश सह प्रभारी ने मीडिया संवाद के जरिये गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां।

मिशन क्रांति न्यूज़,  जांजगीर - चाम्पा।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले नौ सालों में देश के विकास में सशक्त सरकार की भूमिका निभाई है, इसमें कोई संदेह नहीं कि भारत शीघ्र ही विश्वगुरू बनेगा। सीधे शब्दों में कहें तो मोदी सरकार का नौ. साल बेमिसाल रहा है। जिसमें सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर दिया गया, उक्त बातें. छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा कार्यालय में मीडिया संवाद के दौरान पत्रकारों से कही,

 श्री नवीन ने कहा कि भाजपा के 9 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार के क्षेत्र में 2014 के बाद काफी विकास हुआ है, छ्ग में मोदी सरकार की उपलब्धियों की बात करें तो वन नेशन वन राशन कार्ड से तक़रीबन 52 . 53 कार्ड बना, छ्ग में 34 लाख से अधिक शौचालय का निर्माण हुआ, 18 हज़ार से अधिक गाँव खुले में शौच से मुक्त, उज्ज्वला योजना के तहत 5 लाख 15 हजार से अधिक गैस कनेक्शन मुफ्त दिए गए, मनरेगा में 25 लाख 69 हजार 79 परिवार को रोजगार मिला। 42 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण प्रधानमंत्री जन धन योजना में 1 करोड़ 66 लाख से अधिक खाते खुले, प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि योजना में 40 लाख किसानों के खाते मेंअट्ठारह सौ करोड़ से अधिकराशि का भुगतान किया गया, जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ को 33 सौ करोड़ रुपए की योजना छत्तीसगढ़ में लागू कि गयी, पीएम आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 8 लाख से अधिक मकान पूर्ण हुए वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 लाख मकान बनने ही नहीं दिये, आयुष्मान भारत योजना 1. 57 करोड़ लाभार्थी छत्तीसगढ़ में सोलह सौ अस्पतालों में हुआ 28 लाख लोगों का इलाज। श्री नवीन ने मोदी सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

मीडिया संवाद के दौरान पत्रकारों ने बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार पर छ्ग सह प्रदेश प्रभारी श्री नवीन से तल्ख. सवाल किये, इस दौरान कुछ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी जोर डाला गया, तमाम सवालों का श्री नवीन ने संजीदगी से जवाब दिया, साथ ही वे अपने जगह से उठकर पत्रकारों के पास आकर आत्मीय भाव से मिले और खुलकर संवाद किया। मीडिया संवाद के दौरान क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगल्ले, बीजेपी प्रदेश सह प्रवक्ता अमित साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह,पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, प्रशांत सिंह, विवेका गोपाल और पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

Banner