नशे के सिरप विक्रेता गिरफ्तार, जेल दाखिल

# Admin | 09 May, 2023

नशे के सिरप विक्रेता गिरफ्तार, जेल दाखिल

🔷आरोपी के कब्जे से 79 नग मादक पदार्थ सिरप किया गया बरामद।

मिशन क्रांति न्यूज़  जांजगीर- चांपा। नशे के सिरप विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार थाना चांपा को सूचना प्राप्त हुई कि  नाथूराम पटेल निवासी डोंगाघाट अपने घर में नशे की कोरेक्स सिरप बिक्री कर रहा है जिस पर चांपा स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के मकान अंदर कमरे के दीवान में रखे थैला एवं बैग में कुल 79 नग नशे की सिरप मादक पदार्थ कोरेक्स व ओनरिक्स सिरप बरामद किया गया, जिसे जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् विधिवत कार्यवाई कर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 252/23 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी नाथूराम पटेल पिता मुरीत राम पटेल निवासी वार्ड नंबर 7 डोंगाघाट चांपा को 9 मई को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

Banner