पशु पर क्रूरता करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

# Admin | 27 Apr, 2023

पशु पर क्रूरता करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

🔷 आरोपी के विरूद्ध धारा 289 भादवि, पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत की गई कार्रवाई।

मिशन क्रांति न्यूज़. जांजगीर - चांपा। कुत्ते की बेरहमी से पिटाई करने वाले युवक को पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुस्सर  प्रार्थिया ने  नैला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई की उन्हें 26 अप्रैल 2023 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम कन्हाईबन्द निवासी अजित यादव एक कुत्ते को बेरहमीपूर्वक मार रहा है, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी अजीत यादव के विरुद्ध धारा 289 भादवि, पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।  प्रकरण के आरोपी अजित यादव निवासी कन्हाईबन्द को  26 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

Banner