रूद्र महायज्ञ कुंड का परिक्रमा करने से होता है स्वास्थ लाभ  यज्ञचार्य आचार्य अमित मिश्रा

# Admin | 26 Apr, 2023

रूद्र महायज्ञ कुंड का परिक्रमा करने से होता है स्वास्थ लाभ   : यज्ञचार्य आचार्य अमित मिश्रा

🔷 ग्राम जर्वे (च) में पंच कुण्डीय  महायज्ञ एवं श्रीमद भगवत कथा का हो रहा आयोजन।

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। समीपस्थ ग्राम जर्वे  ( च ) में पंच कुंडी रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित है जहाँ दूर दराज से श्रद्धालुगढ़ पहुँच रहे हैँ,  यज्ञाचार्य आचार्य अमित मिश्रा ने कहा कि परिक्रमा से कई बीमारी दूर हो जाती है। जन्मों के  पाप कट जाते है। यज्ञ कुंड से हवन का धुआं स्वास प्रणाली से होकर शरीर के अंदर प्रवेश कर बीमारी पैदा करने वाले कीटाणुओं का नाश करते है।

उन्होंने कहा कि यज्ञ से आत्मा शुद्ध होती है आचार्य अमित मिश्रा की अगुवाई यह पंच कुंडी रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का ग्राम विशाल आयोजन किया गया है,

जिसमें विशेष करके गांव के माता बहने बड़ी संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं प्रतिदिन  सुबह 5  बजे से यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा कर रहे हैं और साथ में संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का यहां विशाल आयोजन हो रहा है अचार्य मिश्रा ने बताया यह यज्ञ हर एक दूसरे व्यक्ति को जोड़ने का सूरज व्यवस्था है आपस में अगर पेड़ है तो यज्ञ और भागवत करवा करके एक दूसरे को जोड़ सकते हैं और एक भाई दूजे के रूप में मिलते हैं तथा ग्राम में सुख समृद्धि बनी रहती है और समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है भगवान शिव का प्रतिदिन 21 आवृत्ति का हवन होता है आवृत्ति रूद्र सूक्त तथा श्री सुक्तम लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कराया जाता है जिससे गांव में धन-धान्य की वृद्धि होती है तथा महामृत्युंजय का मंत्र से समस्त व्याधि पीड़ा अकाल मृत्यु टलती है इस रूद्र महायज्ञ में यज्ञ के ब्राह्मण वाराणसी वृंदावन एवं गुजरात से पहुंचे हुए हैं यह यज्ञ का विशेष सहयोगी के रुप में मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, गांव के उपसरपंच घनश्याम कश्यप चोलाराम कश्यप जी राम कुमार कश्यप सत्यनारायण यादव रामसनेही कश्यप गोरे लाल यादव नवल यादव छोरा यादव एवं गांव के समस्त बुजुर्ग एवं माताएं इस यज्ञ को संपन्न कराने के लिए लगे हुए हैं गाँव में धार्मिक अनुष्ठान से पुरा माहौल भक्तिमाय हो गया है।

 

Banner