सीएम स्वेछानुदान से गरीब परिवार को पचास हजार  की आर्थिक सहायता, इंजीनियर रवि पांडेय ने छ्ग भूपेश सरकार का जताया आभार 

# Admin | 25 Apr, 2023

सीएम स्वेछानुदान से गरीब परिवार को पचास हजार  की आर्थिक सहायता, इंजीनियर रवि पांडेय ने छ्ग भूपेश सरकार का जताया आभार 

मिशन क्रांति न्यूज़  जांजगीर-चांपा। ग्राम पाली (सिवनी) के एक गरीब परिवार को सीएम स्वेछानुदान से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और इंजीनियर रवि पाण्डेय ने सीएम के प्रति आभार जताया है, यहाँ यह बताना लाजमी होगा कि इंजीनियर श्री पांडेय के प्रयास से यह सभंव हो सका। लाभान्वित हितग्राही ने उक्त राशि से इंदिरा कुटीर के नाम से मकान बनाने की बात कहते हुए खुशी जाहिर की, साथ ही उन्होंने श्री पांडेय और छ्ग सरकार को धन्यवाद दिया।

दरसल  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासो से ग्राम पाली (सिवनी) के अशोक यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रूपये की राशि स्वीकृति मिली है। अत्यंत गरीब परिवार के अशोक यादव वर्तमान मे सेवादल के जिला महामंत्री है, और बचपन से कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित है। उसकी गरीबी परिस्थति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आर्थिक सहायता हेतु निवेदन किया था। अशोक यादव इस पैसे को अपने छोटा सा घर बनाने मे लगायेगा और उस घर का नाम ’’इंदिरा कुटिया’’ रखेगा। राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर सहायता योजना से भी अशोक यादव के खाते मे पैसा आने से खुशी जाहिर की और प्रदेश की भूपेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

Banner