पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट ! 

# Admin | 18 Apr, 2023

 पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट ! 

🔷 अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में नैला पुलिस को मिली सफलता।

🔷 घर में आये दिन विवाद एवं लड़ाई झगड़ा से त्रस्त होकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम।

🔷 लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बहती नहर में बहा दिये थे।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा। पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर आये दिन विवाद और  झगड़े से तंग आकर पत्नी ने दामाद के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और लाश को ठिकाने लगाने नहर में बहा दिया।  वारदात नैला थाना क्षेत्र का है। नैला पुलिस को अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।

 पुलिस के अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र कश्यप निवासी वार्ड नंबर 4 नैला ने चौकी नैला में 14 अप्रैल  2023 को  रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके पिता संतोष कश्यप  13 अप्रैल 2023 के रात्रि तक़रीबन  8.00 बजे घर से बिना बताये कही चला गया है जिस पर नैला में गुम इंसान क्रमांक 12/23 कायम कर जांच में लिया गया।

 15 अप्रैल को जितेन्द्र कश्यप को उनके पिता संतोष कश्यप का शव नवागढ़ मुख्य नहर में मिलने की जानकारी प्राप्त होने पर नवागढ़ गया और उक्त शव को अपने पिता के रूप में पहचान किया, जिस पर थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 25/23 धारा 174 जा.फौ. कायम किया गया। मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों, शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम कराया गया। गुम इंसान एवं मर्ग जांच के दौरान मृतक के पुत्र जितेन्द्र कश्यप से पूछताछ करने पर वह बताया कि घटना के संबंध में मां से पूछने पर उसकी मां रतन बाई कश्यप ने  बताया कि अवैध संबंध के शक में उनके पति आये दिन वाद-विवाद एवं लड़ाई झगड़ा करते थे।  13 अप्रैल को  जब उनके पति काम करके रात्रि 8.00 बजे घर वापस आये जो नशे के हालत में थे जो पुनः वाद-विवाद करने लगे। प्रतिदिन के वाद-विवाद से छुटकारा पाने के लिये इसकी मां द्वारा हत्या की योजना बनाते हुये अपने दामाद रामेश्वर कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी खपरीटांड थाना मुलमुला को फोन करके बुलाई। जब इसके पिताजी सो गये तो इसकी मां एवं इसके बहन का पति दोनों मिलकर उसके गले को दबाये और साड़ी के किनारे में लगे पट्टी को निकालकर पट्टी को गले में फंसाकर गला घोट दिये। जिसे मरा हुआ समझकर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अपने दामाद के मोटर सायकल में बीच में बैठाकर नहरिया बाबा मंदिर के पास बहते पानी में  13 अप्रैल की रात्रि बहा दिये थे। मर्ग जांच पर आरोपियों के विरूद्ध चौकी नैला थाना जांजगीऱ में अपराध क्रमांक 275/23 धारा 302,201, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी  श्रीमती रतन बाई कश्यप निवासी वार्ड क्रमांक 4 नैला एवं रामेश्वर कश्यप निवासी खपरीटांड थाना मुलमुला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर दोनों आरोपियों को दिनांक 17 अप्रैल को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में उनि गजालाल चंद्राकर, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, म.प्र.आर. राजकुमारी, आर. महेश राठौर, शैलेन्द्र राठौर, चंद्रशेखर कैवर्त्य एवं गोपाल राजवाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Banner