नहर में गिरे कार सवार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवा को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

# Admin | 04 Apr, 2023

नहर में गिरे कार सवार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवा को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

⏩  खुद की  जान जोखिम में डालकर युवक ने बचाई  जान।

​​​मिशन क्रांति न्यूज़. जांजगीर चांपा। जांजगीर के बड़े नहर में अनियंत्रित होकर गिरे कार सवार व्यक्ति को अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में कुदकर सुरक्षित बाहर निकलने वाले युवा अनीश शर्मा को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को दोपहर लगभग 1 बजे कार में सवार होकर् कोरबा में कार्यरत पूर्व सैनिक श्याम लाल राठौर निवासी वार्ड नंबर 8 चंदनियापारा जांजगीर अपने घर से गाड़ी निकाल कर नहर के रास्ते जा रहे थे। उक्त कार शिव मंदिर बड़ी नहर जांजगीर के पास पहुँची थी उसी समय कार अनियंत्रित होकर नहर अंदर घुस गयी। घटना के सम्बंध में आसपास के लोगो को जानकारी प्राप्त होने पर नैला नहरिया मंदिर की ओर रहे युवक अनीश शर्मा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ अपनी जान की परवाह न करते हुऐ अदम्य साहस का परिचय देते हुये नहर में कूदकर कार में सवार व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार में सवार व्यक्ति को सकुशल बाहर निकालने में अनीश शर्मा पिता आलोक शर्मा निवासी वार्ड नंबर 8 चंदनिया पारा जांजगीर को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Banner