बड़े भाई के प्रेम विवाह करने की बात पर छोटे भाई की पिटाई,,,तीन के खिलाफ एफआईआर

# Admin | 06 Sep, 2020

बड़े भाई के प्रेम विवाह करने की बात पर छोटे भाई की पिटाई,,,तीन के खिलाफ एफआईआर

◆ मामला कोटा थाना क्षेत्र के खरगहनी गांव का। 

मिशन क्रांति न्यूज. बिलासपुर। गांव की युवती से प्रेम विवाह की बात को लेकर युवको ने प्रेम विवाह करने वाले के छोटे भाई की पिटाई कर दी। कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक योगेश साहू (35 वर्ष) खरगहनी गांव में खेती-किसानी का काम करते हैं। वे शुक्रवार को गांव के साप्ताहिक बाजार  गए थे। तभी गांव के शिव सिंह पोर्ते, गोविंद, रमेश पोर्ते वहां पहुंचे। युवकों ने योगेश को उसके बड़े भाई राजेश द्वारा गांव की युवती से प्रेम विवाह करने पर गाली-गलौज करने लगे। इस पर योगेश ने गाली-गलौज करने से मना किया। साथ ही युवकों को बताया कि दोनों आपसी प्रेम में साथ रह रहे हैं। अब उनके तीन बच्चे भी हो गए हैं। इतना सुनते ही युवकों ने योगेश की पिटाई शुरू कर दी। रमेश पोर्ते ने होटल से गर्म तेल योगेश पर उड़ेल दिया हालांकि तेल होटल संचालक के पैर पर पड़ा। युवक ने घटना की रिपोर्ट कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Banner