एम्स में आँखों के इलाज के लिए जिले के दो मरीजों को इंजी रवि पांडेय के प्रयास से एम्स में मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से आर्थिक सहायता

# Admin | 15 Mar, 2023

एम्स में आँखों के इलाज के लिए जिले के दो मरीजों को इंजी रवि पांडेय के प्रयास से एम्स में मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना से आर्थिक सहायता

⏩ एम्स में मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे प्रदेश सचिव और छ्ग सरकार का परिजनों नें जताया आभार।

मिशन क्रांति न्यूज़. जाँजगीर चाँपा। म्स में आँखों के इलाज के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयास से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के दो मरीजों को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद मिली। एम्स में मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्री पांडेय और छत्तीसगढ़ के  कांग्रेस सरकार का परिजनों ने आभार जताया।

ग्राम खोखरा जांजगीर निवासी अनुराग सूर्यवंशी पिता रामनारायण सूर्यवंशी एवं ग्राम कुरियारी शिवरीनारायण के मन्नूलाल कश्यप पिता अर्जुनलाल कश्यप के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजनांतर्गत क्रमशः 7.06 लाख और 7.84 लाख रुपये की स्वीकृति हुई है, जल्द ही अब इन दोनों के एम्स रायपुर में इंडोव्हेस्कुलर इमबोलाइजेशन की सर्जरी पश्चात आंखों की खोई हुई रौशनी वापस आ जायेगी। खोखरा निवासी रामनारायण सूर्यवंशी के पुत्र अनुराग सूर्यवंशी का अचानक सिर दर्द के पश्चात आंखों की रौशनी धीरे धीरे चली गयी , इलाज के लिए भाग दौड़ के पश्चात पता चला कि सर्जरी के लिए सात लाख से ज्यादा की राशि लगनी है उन्होंने प्रदेश सचिव इंजी. रवि पाण्डेय से संपर्क किया। उन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन देने को कहा और राशि स्वीकृत कराने के प्रयास के दौरान इंजी. पाण्डेय के संज्ञान में इसी बीमारी से ग्रसित ग्राम कुरियारी शिवरीनारायण के मन्नूलाल कश्यप की जानकारी मिली। इंजी. पाण्डेय ने दोनों मरीजों की राशि स्वीकृत कराने प्रयास किया। राशि स्वीकृति के पश्चात दोनों मरीजों से मुलाकात करने प्रदेश सचिव एम्स हॉस्पिटल रायपुर जाकर मुलाकात की और स्वीकृत राशि की

Banner