बिना किसी वैध डिग्री के अवैध क्लीनिक संचालन करने वाली महिला गिरफ्तार

# Admin | 04 Mar, 2023

बिना किसी वैध डिग्री के अवैध क्लीनिक संचालन करने वाली महिला गिरफ्तार

# अकलतरा पुलिस की कार्यवाही।

मिशन क्रांति न्यूज़.जांजगीर चांपा। बिना किसी चिकित्सा डिग्री के वैध क्लिनिक संचालित करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वार्ड नंबर 11 अकलतरा निवासी श्रीमती पार्वती श्रीवास के यहॉ अवैध रूप से क्लीनिक चलाने की सूचना प्राप्त होने पर डॉ महेन्द्र कुमार सोनी बी.एम.ओ. सीएचसी अकलतरा द्वारा मेडिकल टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया जहॉ श्रीमती पार्वती श्रीवास बिना कोई वैध डिग्री के चिकित्सा का व्यवसाय करना पाये जाने पर पंचनामा कार्यवाही कर 2 कमरों को सीलबंद कर दिया गया था। जिस संबंध में 2 मार्च को डा. महेन्द्र कुमार सोनी बीएमओ सीएचसी अकलतरा द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर श्रीमती पार्वती श्रीवास के विरूद्ध अपराध क्रमांक 117/23 धारा 419, 420 भादवि व छ.ग. राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 की धारा 4 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपिया श्रीमती पार्वती श्रीवास के उसके निवास स्थान में रहने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी श्रीमती पार्वती चौहान उम्र 41 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती तुर्कापारा अकलतरा को 3 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Banner