शालेय शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा।

# Admin | 07 Feb, 2023

शालेय शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ कलेक्टर का स्वागत

मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा। छत्तीशगढ़ शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिले के नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी जी से मुलाकात कर बुके से स्वागत किया। तत्पश्चात जिले के शिक्षा ब्यवस्था और सुधार हेतु योजना के विषय मे संछिप्त चर्चा की।वर्तमान में राज्य शाशन द्वारा 2004 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों के पुराने पेंशन हेतु भरे जाने वाले विकल्प फार्म में शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रथम नियुक्ति दिनांक की अस्पष्टता के अभाव में होने वाली कठिनाई के विषय मे कलेक्टर महोदया को अवगत कराया और स्पष्ट आदेश हेतु शाशन को पत्र लिखने की मांग की। यह भी बात रखी गई कि1998 में भी शिक्षक एलबी संवर्ग से नियुक्त कर्मचारियों की प्रथम नियुक्ति तिथि को लेकर भ्रम है। जिस पर उन्होंने पेंशन विकल्प आवेदन भरने हेतु कार्यालय प्रमुख एवं डीडीओ की शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देने की बात कही।भविष्य में किसी प्रकार की शिक्षकों को होने वाली कठिनाई से अवगत कराने और निराकरण करने की बात हुई। संघ के प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चंदेल जिला संयोजक आर के सिंह जिला सचिव योगेंद्र शुक्ला जिला एवं विकाशखण्ड पदाधिकारी परेश सिंह संतोष तिवारी संजय दुबे शंकर यादव धनंजय शुक्ला चक्रपाल तिवारी रेवतीरमण सिंह संजय राठौर अरुण शर्मा राकेश उपाध्याय मदन आदित्य सत्यप्रकाश तिवारी रुद्र मणि तिवारी सतीश साहू सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे। 

Banner