युवाओं में  बौद्धिक बदलाव लाने युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का समापन

# Admin | 05 Feb, 2023

युवाओं में  बौद्धिक बदलाव लाने युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का समापन

 मिशन क्रांति न्यूज. जांजगीर-चाम्पा । नेहरू युवा केंद्र चम्पा (छ.ग ) द्वारा ज़िला पंचायत संसाधन केंद्र जांजगीर में ग्रामीण युवाओं के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 3 से 5 फरवरी  तक कराया गया। 

तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य युवाओं में बौद्धिक बदलाव लाना था । प्रथम दिन ज़िला युवा अधिकारी शुभजीत डे द्वारा प्रशिक्षण में आए अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया । प्रथम सेशन में डॉक्टर दनमत महंत मैडम द्वारा वोलनतेरिसम पे सेशन लिया गया । दूसरा सेशन मैं सुश्री दिव्या राजपूत द्वारा सामाजिक व्यवहार पे युवाओं का मार्गदर्शन किया गया और रोल प्ले और विभिन्न गठिविधियो के माध्यम से युवाओं को कुछ चीजें बतायी गयी । दूसरे दिन आशीष मिश्रा द्वारा अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व विकास से सम्बंधित बात बतायी गयी । उसके पस्चात संतोष शुक्ला द्वारा ज़िले में युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी । उसके पसचात श्री उपेन्द्र राठोर द्वारा लीगल अवेर्नेस पे सेशन लिया गया । उसके पसचात अहमद खान द्वारा सेल्फ़ मोटिवेशन पे चर्चा की गयी । उसके पसचात अरुण पांडेय ने स्वरोज़गार, युवाओं के लिए बैंकिंग से सम्बंधित जानकारी दी। डॉक्टर बी के पटेल (NSS ज़िला संगठक जांजगिर- चम्पा) द्वारा युवाओं की नए भारत की परिकल्पना पर और आज़ादी के अमृत महोस्तव मैं युवाओं की भागीदारी पे चर्चा की गयी । कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष  भगवान दास गडेवाल मौजूद रहे । उन्होंने सभी से 40 युवक जो भाग ले रहे है जो नेहरू युवा केंद्र चम्पा के विभिन्न युवा मंडलो के सदस्यों है उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की बात कही और युवाओं को निडर बनने को कहा ।

Banner