हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

# Admin | 14 Jan, 2023

हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पाहत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 15 मई को संदिग्ध हालत में सुमित्रा राव की मृत्य होने पर थाना जाजगीर में मर्ग क्रमांक 60/22 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया था। मृतिका सुमित्रा राव के शव का पीएम कराया गया। पीएम उपरांत विसरा परीक्षण हेतु FSL बिलासपुर भेजा गया था जहाँ से विसरा रिपोर्ट प्राप्त हुआ,जिसमें डॉक्टर से मृतिका के मृत्यु के संबंध में क्यूरी कराने पर डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु गले में आई चोट के कारण होना तथा होमो साइडल प्रकृति का होना लेख किया गया है। मर्ग जाच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं गवाहो का कथन लिया गया जिनके द्वारा मृतिका एवं उसके पति के मध्य हमेशा विवाद होना पाया गया। तथा घटना दिनांक 15 मई 2022 को भी आपस में विवाद होना पाया गया । मृतिका के साथ उसके पति मनीष राव द्वारा हिंसा किये जाने से आई चोट के कारण मृत्यु होना पाये जाने पर आरोपी पति मनीष राव के विरुद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी पति मनीष राव उम्र 30 वर्ष निवासी जरहाभाठा बिलासपुर थाना सिविल लाईन हाल न्यू चंदनिया पारा जांजगीर को 11 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक बीपी तिवारी एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Banner