सुने मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 25 Dec, 2022

सुने मकान में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

0 आरोपी के कब्जे से एलईडी टीवी, एक नग सीलिंग पंखा एवं एक नग रेंजर सायकल कुल जुमला रकम 18 हजार रुपया बरामद।

 मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा।  सूने मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस उतार कर लिया आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी हरिराम सारथी ने 4 दिसम्बर को थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 3-4 तारीख की दरम्यानी रात ग्राम पचोरी निवासी दूजराम सारथी के बंद मकान का ताला तोड़कर मकान अंदर प्रवेश कर एक एलईडी टीवी, एक नग सीलिंग पंखा, एक नग रेंजर सायकल, आलमारी में रखा 05 फर वाला सोने का पीपर पत्ती माला एवं एक नग सोने का फुल्ली को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 192/22 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान संदेही वासु उर्फ भोलू पटेल निवासी सारागांव को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया गया जिस पर आरोपी के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए एक नग एलईडी टीवी, एक नग सिलिंग पंखा, एक नग रेंजर सायकल जुमला कीमती 18 हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपी वासु पटेल उर्फ भोलू निवासी सारागांव को 25 दिसम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Banner